Jeevansathi.com के माध्यम से संपर्क कर महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर
खम्हारडीह निवासी प्रार्थिया को बनाये थे अपना शिकार।
सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे (प्रशिक्षु भा.पु.से.) थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 02 राज्यों में दी गई थी दबिश।

प्रकरण का मुख्य आरोपी है अभिनव सिंग।

आरोपी अभिनव सिंग फर्जी आधार व पेन कार्ड बनाकर करता था उपयोग।
खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर प्रार्थिया को खिलाकर किया था बेहोश।
प्रार्थिया द्वारा पहने एवं आलमारी में रखें सोने एवं चांदी के जेवरातों को ले गये थे चोरी कर।
आरोपी अभिनव सिंग विगत 01 माह में Jeevansathi.com के माध्यम से ऑनलाईन लगभग 100 महिलाओं से किया है संपर्क, जिसके संबंध में की जा रहीं है जांच।
आरोपी द्वारा विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की लगभग आधा दर्जन घटनाओं को बताया गया है अंजाम देना।
आरोपी अभिनव सिंग पूर्व में धोखाधड़ी/चोरी तथा वाहन चोरी के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 57,000/- रूपये, 02 तोला सोने का जेवरात, 01 नग चांदी का ब्रेसलेट तथा 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 4,21,500/- रूपये किया गया है जप्त
आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 159/26, धारा 305(ए), 318(4) बीएनएस के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस आमजन से अपील करती है, यदि किसी महिला केे साथ इस प्रकार की घटना घटित हुई हो तो वह पुलिस कन्ट्रोल रूम रायपुर के मोबाईल नंबर 94791-91099 में कर सकते है संपर्क।
विवरण -खम्हारडीह निवासी प्रार्थिया ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग चार माह पूर्व उसकी पहचान Jeevansathi.com के माध्यम से ऑनलाईन अभिनव सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के बीच नियमित रूप से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। दिनांक 15.05.2026 को अभिनव सिंह ने प्रार्थिया को फोन कर उसके जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसके घर आने की बात कही। दोपहर लगभग 01ः00 बजे वह प्रार्थिया के घर पहुंचा और दोनों ने साथ में भोजन किया। भोजन के दौरान अभिनव सिंह ने चिकन को ठीक से न पका होने की बात कहकर उसे पुनः पकाया तथा खाने के लिए परोसा।चिकन खाने के कुछ समय बाद प्रार्थिया बेहोश हो गई। शाम लगभग 06ः00 बजे उसकी रूम पार्टनर घर पहुंची, जिसने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह होश में नहीं आई। अगले दिन दिनांक 16.05.2026 को सुबह लगभग 10ः00 बजे होश आने पर प्रार्थिया ने देखा कि उसके गले में पहनी सोने की चैन एवं दो सोने की अंगूठियां गायब थीं। इसके बाद उसने आलमारी के लॉकर की जांच की, जहां रखे सोने एवं चांदी के जेवरात भी नहीं मिले। साथ ही अभिनव सिंह भी घर से फरार था। प्रार्थिया द्वारा अभिनव सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उसका मोबाइल फोन लगातार बंद था। अभिनव सिंह ने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई तथा वह सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 159/26 धारा 305(ए), 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।उक्त घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारियों को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वाराप्रार्थिया से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने Jeevansathi.com पर आरोपी एवं प्रार्थिया के मध्य संपर्क स्थापित करने वाले प्रोफाइल का तकनीकी विश्लेषण किया। साथ ही आरोपी द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों का तकनीकी तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।तकनीकी विश्लेषण एवं जांच के दौरान आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी हितिन नरूला को उत्तराखण्ड के हरिद्वार में लोकेट किया गया। प्राप्त तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम को तत्काल हरिद्वार रवाना किया गया। हरिद्वार पहुंचकर टीम के सदस्यों ने विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं पतासाजी करते हुये आरोपी हितिन नरूला को पकड़ा। हितिन नरूला से पूछताछ के आधार पर आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा गया। आरोपियों से की गई विस्तृत पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि अभिनव सिंग एवं हितिन नरूला दोनों मित्र है। घटना के दिन दोनों रायपुर आए थे। अभिनव सिंह प्रार्थिया के संपर्क में रहकर उसके साथ उसके निवास में गया, जबकि उसका साथी हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर ही रुका रहा। प्रार्थिया के घर पहुंचने के बाद अभिनव सिंह ने उसे विश्वास में लेकर भोजन कराया तथा भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। प्रार्थिया के अचेत होने के पश्चात उसने घर में रखें सोने एवं चांदी के आभूषणों की चोरी की और वहां से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां उसका साथी हितिन नरूला उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों आरोपीफरार हो गए।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 57,000/- रूपये, 02 तोला सोने के जेवरात, 01 नग चांदी का ब्रेसलेट तथा 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 4,21,500/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी अभिनव सिंह पूर्व में धोखाधड़ी एवं चोरी के मामलों में वर्ष 2024 में दिल्ली के थाना अशोक विहार तथा वर्ष 2026 में थाना पार्लियामेंट हाउस क्षेत्र में दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार होकर जेल निरुद्ध रह चुका है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 में उत्तराखण्ड के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरण में भी आरोपी जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. अभिनव सिंह उर्फ पहलवान पिता तेजपाल सिंग उम्र 37 साल निवासी मकान नंबर 215 अरोड़ा कालोनी जिला होशियारपुर पंजाब। हाल पता – सी/505 चतुर्थ तल जेव्हीटीएस गार्डन छतरपुर दिल्ली।
02. हितिन नरूला पिता पृथ्वीराज नरूला उम्र 48 साल निवासी जे 70 तृतीय तल लक्ष्मी नगर शकरपुर बरामद थाना शकरपुर ईस्ट दिल्ली।





