पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े




सक्ती
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत डभरा में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में सांसद कमलेश जांगड़े सहभागी होकर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सुशासन एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त की । उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, सेवा, समर्पण एवं अंत्योदय की भावना को लेकर कार्य करता है। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। साथ ही, संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आगे उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।







