जांजगीर चाम्पा

वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे:बीईओ

जांजगीर-चांपा

बम्हनीडीह // विकास खंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत ने समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में वर्षा ऋतु के कारण यदि किसी भी शासकीय विद्यालय परिसर, भवन अथवा पहुँच मार्ग में जलभराव की स्थिति निर्मित होती है तथा उससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने अथवा विद्युत करंट,भवन संबंधी अथवा अन्य किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका हो, तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विद्यालय में तत्काल अवकाश घोषित किया जाना सुनिश्चित करें।साथ ही ऐसी स्थिति की सूचना तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों ब्लाक एवं जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएँ तथा विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।साथ ही वर्षा ऋतु में सांप,बिच्छू एवं अन्य कीड़े मकोड़े के विद्यालय परिसरों में आने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी विद्यालय में विशेष सतर्कता बढ़ाते हुए साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्यालय परिसर कक्षाओं स्टोर रूम,फर्नीचर रखने के स्थान कबाड़ सामग्री एवं अन्य ऐसे स्थान का तत्काल अवलोकन कर विद्यालय परिसर कक्षाओं शौचालय एवं आसपास के परिसर के नियमित एवं समुचित साफ-सफाई करना सुनिश्चित करें।जहां सांप बिच्छू जीव जंतु छुप सकते हैं।विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button