जांजगीर-चांपा

हमने बनाया है हम ही संवारेंगे”के तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि — इंजीनियर रवि पाण्डेय

IMG 20260713 WA0419 1 kshititechजांजगीर-चांपा

 

जांजगीर-चांपा जिले में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर को मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलना इस क्षेत्र के लंबे समय से चले आ रहे सपने के साकार होने जैसा है।उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा इस विषय में सतत प्रयास करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह केवल एक संस्थान की स्वीकृति नहीं, बल्कि जांजगीर-चांपा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। आने वाले समय में इससे जिले के युवाओं, मरीजों और पूरे अंचल को व्यापक लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जांजगीर नई पहचान स्थापित करेगा।इंजीनियर रवि पाण्डेय ने जांजगीर-चांपा जिले की समस्त जनता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button