स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विकासखंड में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बम्हनीडीह सुश्री प्रज्ञा यादव के मार्गदर्शन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी बीआरसीसी एच के बेहार के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस पर विकासखंड बम्हनीडीह के समस्त ग्राम पंचायत में उल्लास महा- चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत डॉ उमेश कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि उल्लास का मूल मंत्र जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध है इसका मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है,जिन्होंने स्कूल शिक्षा प्राप्त नहीं किया है। इस वर्ष 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के जश्न को साक्षरता के उल्लास के रूप में मनाया जाना है इस दिवस साक्षरता को देशभक्ति से जोड़कर उल्लास महा- चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है इस हेतु विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत में उल्लास महा-चौपाल कार्यक्रम हेतु वातावरण निर्माण किया जाना है।महा चौपाल कार्यक्रम एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों सहित उल्लास साक्षरता कक्षा के संचालन में आवश्यक सहयोग करेंगे।




