Uncategorized

नारी मंच के 29 वें स्थापना दिवस पर अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन

मध्यप्रदेश // (बालाघाट) //  जिले की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नारी मंच के 28 वर्ष पूर्ण होने व 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 16 मार्च को स्थापना दिवस, अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज शीतल पैलेस में श्रीमती अनुभा मुंजारे, मान. विधायक बालाघाट, श्रीमती भारती ठाकुर, मान. अध्यक्षा नगरपालिका परिषद बालाघाट, श्रीमती रजनी खटीक, कमांडेंट, होमगार्ड, श्रीमती यीना रहांगडाले,, सुबेदार, थाना प्रभारी, यातायात, श्रीमती रेखा बिसेन, भूतपूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत बालाघाट, श्रीमती लता एलकर, शिक्षाविद्, श्रीमती चिंता मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती चंदा जायसवाल, उपाध्यक्ष, श्रीमती सरला माहुले, कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में आतिथ्य में दीप प्रज्जवलन से हुआ, सुषमा नाविक में “शुभमं करोति कल्याणं” मंत्र का मंत्रोच्चरण किया व श्रीमती निर्मला शुक्ला ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। मंचासीन अतिथियों का स्वागत श्रीमती शांता तिवारी व अन्य बहनों ने किया। सुषमा नाविक ने संक्षिप्त में संस्था का प्रतिवेदन का रखा किया। तत्पश्चात् श्रीमती शांता तिवारी ने मंच के संदर्भ में अपनी परिकल्पना रखी। अतिथियों ने भी अपने आर्शीवचनों के साथ ही नारी मंच द्वारा किए जा रहे साहित्यिक व सामाजिक कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, मान. विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने बहनों को उद्बोधित करने के साथ ही अपनी सुमधुर वाणी में एक बेहतरीन गीत की प्रस्तुति की।  तत्पश्चात  समस्त अतिथियों को नारी मंच का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस वर्ष नारी मंच द्वारा श्रीमती वर्षा उरकुड़े को जीवंत रंगोली उकेर कर युवाओं को पे्ररित करने, माही शुक्ला को साहित्य क्षेत्र में उपलब्धि, वसुन्धरा दुबे को हार्स राइंडिंग में दिल्ली में 2 बार गोल्ड मैडल प्राप्ति, आरव पुरोहित को कराते में चार गोल्ड मैंडल प्राप्ति पर अभिनंदन पत्र व शील्ड देकर अभिनंदित किया गया। मंच की परम्परा रही है कि कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृशाक्यिों का द्वार में ही हल्दी कुमकुम से स्वागत किया जाता है।मंचासीन औपचरिकताओं के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़ ”इतनी शक्ति हमें देेना दाता“ के सामूहिक प्रार्थना गान से हुआ। और फिर गीत-गायन, नृत्यों की झड़ी लग गई। नारी मंच की विशेष प्रस्तुति अंतर्गत एक सुखी, समृद्ध व संयुक्त परिवार की बेहतरीन परिकल्पना, परिवार गठन की प्रक्रिया को नृत्य के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया गया, जिसमें नृत्यागंना थी श्रीमती शांता तिवारी, सरला माहुले, वंदना माहुले, श्रद्धा माहुल, सुषमा नाविक, शुभ्रा श्रीवास्तव, रानी दीक्षित, शशि तिवारी, मीना चावड़ा, सुरभि शर्मा, रेखा बिसेन, शोभा यादव।कायस्थ विकास परिषद महिला मंडल की बहनें भावना श्रीवास्तव, ऋतु रायजादा, शुभ्रा श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव और  नीलमा श्रीवास्तव ने मोबाइल के चलन को लेकर शानदार पैरोडी नृत्य कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।पर्यावरण सुरक्षा और पेड़-पौधों की नितान्त आवश्यकता का दर्शाया लघु नाटक ये कैसा विकास का मंचन किया गया। अदाकारा थी श्रीमती निर्मला त्रिपाठी, शशि पुरोहित, सुषमा नाविक, हीरा जावरे। नाटक लेखन, परिकल्पना, निर्देशन था श्रीमती शांता तिवारी का।नारी मंच संस्थापक अध्यक्ष ने सभी बहनों के सहयोगी के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की, हमारी नई सदस्य श्रीमती प्रियंका माहुले ने भी सराहनीय योगदान दिया। आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप् से जिन्होंने भी सहयोग प्रदान किया संस्था उनका आभार व्यक्त करती है, धन्यवाद ज्ञापित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button