जांजगीर-चांपा

विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उभरी नई खेल प्रतिभाएं

जांजगीर-चांपा

IMG 20260901 WA0046 kshititech

बिर्रा // डभराखुर्द के खेल मैदान में आयोजित बम्हनीडीह विकासखंड स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उत्साह एवं खेल भावना के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना ने दर्शकों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए दौड़, कूद एवं थ्रो की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में गोलू कुमार (झरना) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार (बिर्रा) विजेता रहे। गोला फेंक एवं तारागोला फेंक स्पर्धा में दुर्गेश पटेल (सिलादेही) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बालिका वर्ग में गोला फेंक एवं तारागोला फेंक प्रतियोगिता में पूजा कटकवार (सिलादेही) ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में प्रियंका केवट (झरना) ने बाजी मारी, जबकि 1500 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में दिव्या देवांगन (झरना) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष सलाहकार गोकुल जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष सलाहकार दुष्यंत सिंह राज, सीएससी सिलादेही गुरुप्रसाद, सीएससी बिर्रा लखन कश्यप, नवधा चंद्रा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलादेही की प्राचार्य समरीन खान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।अपने संबोधन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं गोकुल जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं में अपार संभावनाएं हैं और कठिन परिश्रम के बल पर वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ा सकते हैं।प्रतियोगिता के सफल संचालन में व्यायाम शिक्षक विष्णु यादव, अशोक राठौर, विक्की सेठी, अशोक श्याम एवं राजकुमार भोई सहित निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलादेही के शिक्षक सुरेश यादव, रवितेंद्र जायसवाल, अनीता राज, प्रीत मिंज एवं फलेंद्र साहू ने आयोजन व्यवस्था को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।समापन अवसर पर विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी गिरिजा शंकर धीवर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, निर्णायकगण, सहयोगी कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। पूरे दिन खेल मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा और खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button