सक्ती-

भाजपा विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू का जिला कार्यालय में भव्य स्वागत

सक्ती – भूतपूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू जी के द्वारा आज सक्ती नगर की पावन धरा में मां महामाया मंदिर मे पूजा अर्चना कर आने वाले विधानसभा की जीत के लिए प्रार्थना किए। जिसमें काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण शामिल हुए उसके बाद नगर की गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना किये तत्पश्चात सक्ती जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खिलावन साहू जी का भव्य स्वागत किया गया उसके बाद कार्यकर्ताओं की चर्चा परीचर्चा रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम अवतार अग्रवाल भाजपा नेत्री विद्या सिदार कोषाध्यक्ष रामनरेश सिंह यादव नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजयुमो महामंत्री अभिषेक शर्मा अंकित अग्रवाल गोविंद देवांगन, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश जांगड़े अनीता यादव, पुष्पेंद्री कसेरा सत्येंद्र सोनी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सह मीडिया प्रभारी नारायण राठौर बसंत सूर्या सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button