जांजगीर चाम्पा

विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जांजगीर-चांपा – निरीक्षक विवेक पाण्डेय, उनि गोपाल सतपथी एवं सउनि संतोष बंजारे को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरूस्कार से किया गया सम्मानित ,थाना बलौदा़ के अप.क्र. 305/2022 धारा 376(2)(ढ) भादवि.व 06 पोक्सो एक्ट के आरोपी लच्छीराम यादव उम्र 45 वर्ष सा. पठान मोहल्ला बलौदा थाना बलौदा़ को गिरफ्तार कर प्रकरण में निरीक्षक विवेक पाण्डेय एवं उनि गोपाल सतपथी, द्वारा विवेचना पूर्ण कर दिनांक 09.09.2022 को अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000/-रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार विवेचना अधिकारी द्वारा प्रकरण में अपने पदीय कर्तव्य के प्रति उत्तम योग्यता का परिचय देते हुए विवेचना कार्य सूक्ष्मता पूर्वक करने के फलस्वरूप निरीक्षक विवेक पाण्डेय एवं उप निरीक्षक गोपाल सतपथी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही नगद पुरूस्कार से भी पुरूस्कृत किया गया।थाना शिवरीनारायण के अप.क्र. 96/2021 धारा 420,467,468,471 भादवि. के प्रकरण के आरोपी आरोपी शिव शंकर राही एवं अन्य को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर दिनांक 08.12.2021 को चालान माननीय न्यायालय पेश किया गाय था। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक रविन्द्र अनंत एवं सउनि. संतोष बंजारे के द्वारा की गई थी। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 – 5000/-रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में सटीक विवेचना करने वाले सउनि. संतोष बंजारे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button