सक्ती-

विधायक बालेश्वर साहू ने क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है

सक्ती – (जैजैपुर ):  कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियो एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विधायक साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण हमें जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है जिसे हमारे जीवन जीने की शैली में भी समावेश करना चाहिए।विधायक  साहू ने कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बेहद ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण के रूप की पूजा करते है और जमकर उत्सव भी मनाते है भगवान कृष्ण का जन्मदिवस सिर्फ बृज,वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है मंदिरों में भी उल्लास के साथ इस धार्मिक पर्व को मनाया जाता हैं। श्री कृष्ण भगवान जी का वर्णन माता राधा के बिना अधूरा है। ऐसे में इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ लोग माता राधा की भी पूजा करते है कृष्ण जन्माष्टमी के पावन शुभ अवसर पर जगह-जगह लोगों के द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन किया जाता है एवं कई स्थानों में इस दिन भगवान श्री कृष्ण से संबंधित धार्मिक महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है जो हमारे आस्था, संस्कृति के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button