सक्ती-

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी की लहर है

सक्ती- राजा धर्मेंद्र सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दिते हुए कहा सारे कार्यकर्ताओं की जीत है , कर्नाटक की जनता की जीत है।जनता ने कांग्रेस को अपना विश्वास और वोट देकर कांग्रेस को जनता की सेवा करने का अवसर दिया है।कर्नाटक की जीत के बाद से यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी और प्रमुख रूप से स्थानीय मुद्दे अहम रहेंगे।कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस शाषित राज्य छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। कर्नाटका की जनता का संदेश दे रही है की अब कांग्रेस सारा देश संभालेगी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है, राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा में लभगग 4 हजार किमी. पैदल चले थे,इसलिए यह देश की एकता, अखण्डता, भाईचारे के संदेश की जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button