जांजगीर चाम्पा

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

जांजगीर-चांपा – भारतीय जनता पार्टी ने गांधी जयंती स्वच्छता अभियान चलाकर बनाया कार्यकर्ताओ ने आज हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा समेत पुरे परिसर की साफ सफाई की उसके पश्चात राष्ट्रीय गान जन गन मन गीत गाया उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रपिता की जन्म जयंती है और इस अवसर पर पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चला रही है आजादी के महानायक और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले और स्वच्छता के लिए आम नागरिको को प्रेरित करने वाले एकमात्र महामानव गांधी जी थे इस अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, अभिमन्यु राठौर, जितेंद्र देवांगन, पंकज अग्रवाल, अनुराग तिवारी, पुष्पेंद्र निर्मलकर, राहुल सेन, सूर्यप्रताप सिंह, श्याम यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रकांत रात्रे, गेंदराम कुर्रे, महेश राठौर, योगेश चौरसिया, प्रदीप राठौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button