जांजगीर चाम्पा

अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 01 हाइवा,1 जेसीबी मशीन,02 ट्रैक्टर जब्त

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612  प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली



जांजगीर चांपा // कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी तारतम्य में आज राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान ग्राम पिपरदा में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 01 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर रेत सहित जब्त किए गए। साथ ही एक जेसीबी मशीन को अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए पाए जाने पर जब्त किया गया।उक्त समस्त वाहनों एवं मशीन को विधिवत जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया है।

*612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली*

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जिला उड़नदस्ता दल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित कुल 612 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 220 रुपये की राशि वसूल कर शासन के खनिज मद में जमा कराई गई है।विगत 2 माह में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध कुल 50 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 लाख 73 हजार 176 रुपये की राशि वसूल की गई।अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button