भाजपा सक्ती का वी बी जी राम जी पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न


सक्ती // भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से मुख्य वक्ता जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया सर्व प्रथम मनचस्थ अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय,एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला प्रारंभ हुआ अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में *अभिषेक शर्मा ने जी राम जी योजना पर सारगर्भित बाते की* एवं विषयो पर प्रकाश डाला एवं कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया एवं जी राम जी पर बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जी राम जी के बारे में जानकारी देने की बात की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने जी राम जी पर कहा कि इस योजना से क्षेत्र में बेहतर विकास होगा वर्ष में काम के दिनों की संख्या मनरेगा में केवल 100 था जिसे बढ़ाकर 125 दिन किया किया गया जिसमें केंद्र 60 प्रतिशत एवं राज्यो की 40 प्रतिशत की भागीदारी रहेगी ग्राम विकास का कोई भी काम इस योजना के अंतर्गत किया जा सकेगा।प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार* ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा मनरेगा से ग्रामों का पूर्ण विकास नहीं हो पाता था केवल तालाब गहरीकरण ही होता था जो अधूरा ही रहता था एवं बारिश आते ही कार्य पूर्ण नहीं होने पर भी भुगतान हो जाता था *सक्ती जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा* ने जी राम जी योजना पर कहा कि अब ग्रामीण मजदूर को 125 दिन काम मिलेगा एवं भुगतान भी सीधे खाते में होगा उपस्थिति बायोमेट्रिक होगी , सतत निगरानी रखी जाएगी एवं ऑडिट होगा विकास की योजना ग्राम से बनेगी उसे ब्लाक ,ब्लाक से जिला जिला से ,प्रदेश एवं केंद्र तक भेजी जाएगी रोजगार को गांव विकास और विकसित भारत 2047 दृष्टि से जोड़ना रोजगार गारंटी 125 दिनों की गारंटी निधि आवंटन कार्य की मांग पर निर्भर होगा मांग-चालित प्रकृति बरकरार। केंद्र निश्चित राशि आवंटित करता है, अतिरिक्त राज्य वहन करेंगे *विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने* वीबी जी राम जी योजना पर बताया कि केंद्र-राज्य साझेदारी: 60:40 होगा राज्य बेरोजगारी भत्ता और विलंब मुआवजा भुगतान करेंगे गांव के स्तर पर योजनाएँ पहले तैयार, फिर ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा कार्य योजना को डिजिटल मानचित्र और प्रधानमंत्री गति शक्ति से संयोजित,किया जाएगा सोशल ऑडिट अनिवार्य छमाही सामाजिक ऑडिट होगा , साप्ताहिक प्रकटीकरण, कार्यस्थलों पर डिस्प्ले बोर्ड और लंबित शिकायतों पर स्वचालित कार्रवाई की जाएगी जी राम जी योजना में निगरानी और प्रदर्शन समीक्षा के लिए नई केंद्रीय और राज्य परिषदें तथा स्टीयरिंग समिति बनाई जाएगी *जिला अध्यक्ष टिकेश्वर ग़बेल* ने वी बी जी राम जी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वीबी-जी राम जी , विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का उन्नत संस्करण है, जिसे 2025 में लागू किया गया इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार बढ़ाना, स्थाई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना जिसमें 125 दिन की रोजगार गारंटी कृषि कार्यों के लिए अलग प्रावधान 7 दिन में मजदूरी भुगतान जल संरक्षण व टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण के कार्य शामिल है कार्यक्रम का संचालन विनोद पांडे ने किया,एवं संजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,ऋषि गोयल,जिला मंत्री भवानी तिवारी मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पहलवान दास महंत ,नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, महामंत्री विजय जायसवाल संजय अग्रवाल,रंजन सिन्हा, दिलीप सराफ,मनोज सिसोदिया, उदय वर्मा,सुषमा कसेर,जगत शर्मा, लाखन नामदेव,अनुराग विश्वकर्मा , रामावतार साहू,सूरज देवांगन,सूर्य प्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम खूंटे,दादू केवट,हीरालाल कुर्रे,विजय जांगड़े,पिंटू सिंघल,भगवानदास चंद्रा,अजय बरेठ,जितेंद्र यादव मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित भाजपा पदाधिकारी वी बी जी राम जी टोली,जिला एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।




