बिलासपुर

खनिजो के अवैध परिवहन पर  6 वाहन जप्त

img 20250805 wa04428965052885469325586 kshititech

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा  चकरभाटा, सिरगिट्टी,  मस्तूरी, जयरामनगर, पिरय्या क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ सिरगट्टी क्षेत्र मे बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे रेत लोड 02 हाइवा वाहन, गिट्टी डस्ट लोड 01 हाइवा वाहन एवं इट लोड 01 ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया। मस्तूरी क्षेत्र से  खनिज रेत का अवैध परिवहन 01 हाइवा वाहन एवं पिरय्या क्षेत्र से खनिज मिट्टी इट का परिवहन करते 01 माजदा वाहन को जप्त किया गया है। अवैध परिवहन करते पाये गए वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी एवं जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

img 20250805 wa04418168718105014413016 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button