जांजगीर चाम्पा

पूर्व माध्यमिक शाला औराडीह का संकुल समन्वयक ने किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा // बम्हनीडीह // विकासखंड बम्हनीडीह संकुल भंवरेली समन्वयक उमेश कुमार तेम्बूलकर ने 23 सितंबर 2025 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला औराडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।विद्यालय में स्व सहायता महिला समूह द्वारा संचालित मध्यान भोजन का निरीक्षण करते हुए तेम्बूलकर ने कहा कि सभी बच्चों को मीनू के आधार पर पौष्टिक भोजन दिया जावे साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।तेम्बूलकर ने बच्चों से संवाद करते हुए कई प्रश्न पूछे जिसमें छात्र-छात्राओं ने सही उत्तर दिया और बच्चों द्वारा पुस्तक को भी पढ़कर बताया गया।कक्षा पांचवी के हंसिनी खैरवार,सिमर कुमारी कक्षा तीसरी,सुभाष कुमार,नीरज कक्षा दूसरी,अंशिका कुणाल ने धारा प्रवाह पढ़के मंत्रमुग्ध कर दिया।मध्यान भोजन कक्ष में महिला समिति द्वारा बनाई जाने वाली भोजन के बारे में समिति के डुकेश्वरी खैरवार,सरिता बाई,खेमबाई से विशेष चर्चा कर पौष्टिक भोजन के साथ साफ सफाई के बारे में कहा गया। विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित पाए गए। शिक्षक सभी कक्षा में पढ़ाते हुए पाए गए।निरीक्षण के दौरान बच्चों ने हिंदी गणित,अंग्रेजी विषय के बारे में भी फर्राटे दार पढ़कर सुनाए। मध्यान भोजन प्रतिदिन मीनू का अनुसार मिलने के बाद बच्चों ने बताई।प्रधान पाठकों व शिक्षकों से त्रैमासिक परीक्षा के बारे में चर्चा किया गया। साथ ही सभी बच्चों को सभी विषय को घर पर अध्ययन करने के लिए भी कहा गया। साथ ही सफाई कर्मचारी को विद्यालय को साफ सुथरा रखने को निर्देशित किया गया।निरीक्षण पश्चात् पालकों से संपर्क किया गया।

img 20250923 wa05889146460192076105246 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button