सक्ती-

सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु चिराग अग्रवाल बी जे पी से घोषित उम्मीदवार

सक्ती // भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने नगरीय निकाय 2025 आम चुनाव में सभी नगरपालिका अध्यक्षों की सुची जारी की है जिसमें सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चिराग अग्रवाल उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। 2025 नगरीय निकाय चुनाव में सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चिराग अग्रवाल बी जे पी से होंगे।  मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 2025 नगरीय निकाय आम चुनाव सक्ती में बीजेपी प्रत्याशियों की जीत,जनता के आशीर्वाद से होगी। चिराग अग्रवाल के नाम आते ही युवा वर्ग में तथा उनके चाहने वालों में उमंग की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button