महतारी सदन का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

जांजगीर-चांपा//बिर्रा // क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उक्त बातें जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने ग्राम पंचायत बिर्रा में आयोजित दशहरा मैदान में विधायक निधि मद से 30 लख रुपए की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन में मुख्य अतिथि की आसंदी से विशाल जनसमूह को संबोधित किए। जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने आगे कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से आप का एक एक वोट से मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करुंगा। इसके साथ ही आप सभी का एक एक वोट का ऋण का कर्ज विकास कार्य में करूंगा तथा पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल बुनियादी समस्या को पूरी करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही उन्होंने ने आगे कहा कि जब जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में महतारी सदन बनाने के लिए पहल करने वाले मै अकेला विधायक था। सरकार ने मेरी महतारी सदन को बनाने के लिए पहली मुहर लगाया और इस कार्य के लिए जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमणसिह सिंह से इस मामले में चर्चा किया और जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमणसिह के पहल से बिर्रा में महतारी सदन का आज इतनी बड़ी सौगात मिली है। जो आज आप सभी के प्रयास से महतारी सदन का भूमिपूजन हो रहा है। इस भवन के बन जाने से महिला एक साथ सदन में बैठकर कार्यक्रम का सफल संचालन कर सकते हैं तथा महिला अपने कार्य को महतारी सदन में रहकर अपने कार्य को स्वतंत्र ढंग से कार्य करने के लिए महतारी सदन की स्थापना की गई है। महतारी सदन भूमिपूजन में मुख्य अतिथि बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर ,विशिष्ट अतिथि गंगन जयपुरिया जिलापंचायत उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह राज, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां साहू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम पं विकास पाण्डेय व भूपेंद्र पांडेय ने विधिविधान से मंत्रोच्चार कर मुख्य अतिथि बालेश्वर साहू भूमिपूजन जिलापंचायत उपाध्यक्ष गंगन जयपुरिया, अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, जनपद सदस्य रितेश रमणसिह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बावाराम जायसवाल , गीताराम तिवारी, सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां ने कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष गंगन जयपुरिया ने कहा कि आप सभी के प्रयास से इतनी बड़ी महतारी सदन का भूमिपूजन हो रहा है वास्तव में इस सदन के बन जाने से महिला सदन में बैठकर महिला अपने पुनीत कार्य को संपन्न कर सकते हैं तथा सरकार ने महिला को स्वालंबन बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महतारी सदन को सही बताया है। आज महतारी सदन के बन जाने से महिला को हर स्तर में आगे बढे इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां साहू, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन सचिव रोहित पटेल ने किया।इस मौके पर मणीलाल कश्यप ,अभिराम कश्यप, शत्रुघन निषाद ,श्रवण कश्यप , कमला प्रसाद आदित्य, बलराम कश्यप, राधे केशवानी ,छोटे लाल केंवट, बुद्धेश्वर देवांगन ,उपसरपंच विमला गोपाल कश्यप, एसडीओ भास्कर राठौर, इंजीनियर समीर पांडेय, मनोज कुमार दुबे ,ठेकेदार लोकेश कुमार भारद्वाज, प्रधान आरक्षक अनिल अजगले, आरक्षक जनकराम कश्यप ,रितु लहरें प्रदीप साहू ,योगेश साहू दीपक मंहत , धनसाय कश्यप ,सिन्धु पटेल, बूंदराम यादव, प्रकाश देवांगन, हेमंत साहू, राहुल कश्यप के अलावा भारी संख्या में महिला ,पंचायत के पंच गण और ग्रामीण उपस्थित थे।





