जांजगीर चाम्पा

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026: हाई स्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में 11 से 13 फरवरी तक होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री दिलीप षडंगी, लोक गायिका आरू साहू, सारेगामा विजेता एवं बॉलीवुड सिंगर इशिता विश्वकर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी, कवि सम्मलेन होगा आकर्षण का केन्द्र

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों, लोक कलाकार,कृषक संगोष्ठी, कृषि यंत्रों के प्रदर्शन एवं पशु प्रदर्शनी का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा // जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 को जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा।

*विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन -*

       11 फरवरी हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में दोपहर 3.30 बजे से 6 बजे तक जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6 से 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी तथा रात्रि 8 बजे से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री दिलीप षडंगी अपनी प्रस्तुति देंगे। 12 फरवरी 2026 को दोपहर 3.30 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 6 से 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री शशिकांत यादव (मध्य प्रदेश), डॉ. आदित्य जैन (राजस्थान), श्री गौरव चौहान (उत्तरप्रदेश), श्री अमित शुक्ला (मध्य प्रदेश), प्रीति पाण्डेय (उत्तर प्रदेश), श्री अभिषेक पाण्डेय (छत्तीसगढ़), श्री मीर अली मीर,  (छत्तीसगढ़) एवं श्री बंशीधर मिश्रा (छत्तीसगढ़) द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3.30 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 5 से 6 बजे तक मलखम्भ एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा शाम 6 से 8 बजे तक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से सारेगामा विजेता एवं बॉलीवुड सिंगर इशिता विश्वकर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी।

*कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में आयोजित होगा खेती किसानी कार्यक्रम -*

      11 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, जांजगीर में प्रातः 10 बजे खेती-किसानी कार्यक्रम का शुभारंभ किसान सम्मेलन के साथ किया जाएगा एवं प्रातः 11 बजे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से कृषि यंत्रों का जीवंत प्रदर्शन एवं पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button