4 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग दो लाख रुपए बरामद,मामले में अकलतरा पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना अकलतरा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर की यह कार्रवाई
जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिला में अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है मुखबिर सुचना पर थाना अकलतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 आरोपी को पकड़ा है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी ओड़िशा से गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ में लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 4 किलो गांजा कीमती लगभग दो लाख रुपए बताया गया है बरामद किया गया। मामले में थाना अकलतरा ने अपराध क्रमांक 129/2026 धारा- 20 बी ndps act के तहत कार्यवाही की गई है। पकड़े गए गिरफ्तार आरोपी का नाम आरोपी 1. तरूण सेन पिता अशोक सेन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गरियाबंद रावणभाठा थाना जिला गरियाबंद का होना और 2. प्रतीक मिश्रा पिता सोमनाथ मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह मामला दिनांक 08/03/26 की है जब थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि 2 व्यक्ति अकलतरा रेल्वे स्टेशन के पास एक बैग में भारी मात्रा में गांजा रखे हुए है सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर घेरा बंदी मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्ति जो रेल्वे स्टेशन के पास एक बैग काला कलर का रखे हुए , दो व्यक्ति मिले जिनका नाम पता पूछने पर एक ने तरूण सेन निवासी ग्राम गरियाबंद रावणभाठा थाना गरियाबंद बताया और दुसरे ने प्रतीक मिश्रा निवासी बिरगांव धाना उरला जिला रायपुर का रहने वाला बताया, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा बेलपहाड़ से लाना बताएं और जब मौके स्थान पर तलाशी ली गई तो उनके पास से चार पैकेट में 4 के जी मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग दो लाख रूपये का बरामद हुआ जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस ने लिया। थाना अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर विधिवत् गिरफ्तार किया गया और आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा , उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे, राज पांडे एवं रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ प्रधान आरक्षक. आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार रणवीर का योगदान रहा।



