जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार हेतु सतत् प्रयास करती रहुंगी : सांसद कमलेश जांगड़े

सक्ती // सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव जी से सौजन्य भेंट कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगों से अवगत कराई।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली किसी एक प्रमुख ट्रेन का नाम महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर रखने तथा खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा नई रेल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित गिरौदपुरी रेलवे स्टेशन का नाम संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर रखने का आग्रह की।साथ ही नैला में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण, नहरिया बाबा मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज निर्माण, रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नैला जांजगीर में गोंडवाना एक्सप्रेस और साऊथ बिहार एक्सप्रेस सहित चांपा में गीतांजलि एक्सप्रेस एवं कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी।सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मेरा सतत प्रयास जारी रहेगा। रेलवे से जुड़े मुद्दे हों या जनहित से संबंधित अन्य आवश्यकताएँ—क्षेत्र की जनता के हित में हर संभव पहल करती रहूंगी।



