भाजपा अड़भार मंडल में मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न


सक्ति// प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सक्ती जिला चंद्रपुर विधानसभा के मंडल अड़भार में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन दिनांक 28 व 29 मार्च 2026 को किया गया, यह प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद गबेल,मंडल प्रभारी गगन जयपुरिया, एवं सह प्रभारी धनंजय नामदेव के मार्गदर्शन में मंडल द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।प्रथम दिवस (28 मार्च 2026)कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम्/राजगीत प्रस्तुत किया गया फूल माला के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः प्रथम सत्र रमेश महंत द्वितीय सत्र बनिया राम रात्रे तृतीय सत्र प्रफुल्ल देशमुख चतुर्थ सत्र श्री अरविंद तिवारी पंचम सत्र नेमसिंह चंद्रा षष्टम सत्र शोभा पटेल ,सप्तम सत्र श्रीमति गोमती अष्ठम सत्र नारायण डनसेना ने किया प्रथम सत्र में वक्ता जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्य पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी गई।द्वितीय सत्र में महामंत्री दीपक अग्रवाल द्वारा समूह प्रबंधन (टिफिन बैठक) के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों एवं समूह स्तरीय गतिविधियों पर चर्चा की गई। दिन का समापन भोजन, अनौपचारिक कार्यक्रम एवं दीप निर्वाण के साथ हुआ।द्वितीय दिवस (29 मार्च 2026)दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जलपान कराया गया।तृतीय सत्र में इतिहास एवं विज्ञान विषय पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने सारगर्भित उद्बोधन एवं विचार प्रस्तुत किया,चतुर्थ सत्र में जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला पश्चात मंडल के उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन परीक्षा एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।पंचम सत्र में भाजपा जिला मंत्री अरुण शर्मा ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के उपयोग पर प्रशिक्षण उद्बोधन दिया।भोजन अवकाश पश्चात षष्ठम सत्र में मांगे राम अग्रवाल जी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर उद्बोधन दिया सप्तम सत्र में जिला पंचायत सभापति सुश्री सुशीला सिन्हा ने वैचारिक अधिष्ठान पर उद्बोधन दिया एवं अंतिम सत्र (समापन) में जिला उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा द्वारा भारत सरकार की उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन पर जानकारी दी गई, साथ ही राष्ट्रगान एवं ध्वज अवरोहण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को चाय तथा अल्पाहार के पश्चात प्रस्थान कराया गया।कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखकर प्रतिभागियों को प्रेरित किया आयोजन को सफल बनाने में मंडल की पूरी टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ!कार्यक्रम में मंच संचालन भूपेंद्र यादव ने किया एवं मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल ने उपस्थित सभी अतिथि ,प्रशिक्षण में शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



