जांजगीर-चांपा

भाजपा जांजगीर-चांपा जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न

जांजगीर-चांपा

 

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर 2026 को नैला स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी की प्रमुख उपस्थिति रही।बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी बैठकों एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक संगठनात्मक निर्णय लिए गए।बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं भाजपा जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जांजगीर चांपा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल जी, जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत जी, जिला संगठन सह प्रभारी श्री राजेंद्र वैष्णव जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, जशपुर जिला प्रभारी श्री अमर सुलतानिया जी, रायगढ़ जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री संतोष लहरे जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह चंदेल जी सहित कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं पार्टी के आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button