जांजगीर चाम्पा

शिवसेना ने अकलतरा क्षेत्र में अवैध ईट भट्ठा संचालित के विरुद्ध खोला मोर्चा खनिज अधिकारी को नामजद सौंपा ज्ञापन

img 20260412 0918031253147950653043101 Console Corptech

जांजगीर-चांपा // अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठे के विरुद्ध अब शिवसेना जांजगीर-चांपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस संदर्भ में नामजद ज्ञापन खनिज अधिकारी को शिवसेना जांजगीर-चांपा द्वारा सौंपा  गया है। स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ समस्या और पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले कई गंभीर बीमारी को देखते हुए जनहित समस्या को लेकर शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने अवैध ईंट भट्ठे संचालित संचालको के विरुद्ध अब मोर्चा खोला है उन्होंने बताया कि अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघरी में अवैध रूप से ईटा भट्ठा चलाने वाले लाल कुंभकार ,नरेश कुंभकार ,लखन कुंभकार एवं अकलतरा के पोड़ी भाटा में अशोक चंद्रा एवं पौना में पप्पू पांडे के द्वारा अवैध रूप से ईटा भट्ठा का संचालन किया जा रहा है। जो कि अवैध है और बिना अनुमति के संचालित है। शिवसेना ने यह जानकारी दी है कि संचालको द्वारा राखड़ को डंप करके रखा गया है जो हवा में राखड़ के उड़ने से स्थानीय ग्रामीण लोगों के आंख में पढ़ते हैं जिससे आंखों में जलन के साथ आंख प्रभावित हो रहा है एवं स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारी होने की संभावना बनी हुई है साथ ही क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण से ग्रामीणो को गंभीर बीमारी होने की संभावना लगातार बनी हुई है शिवसेना की मांग है कि शासन, प्रशासन जल्द संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करे। जिसके फलस्वरूप जिला खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया एवं कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, पुलिस अधीक्षक, एस डी एम, तहसीलदार सहित थाना प्रभारी तक को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया है। साथ ही यह बात सामने आई है कि शिवसेना जिला जांजगीर चांपा द्वारा यह अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर संबंधित विभाग द्वारा अवैध रूप से ईंट संचालित संचालको के ऊपर जांचकर उचित कार्रवाई नहीं किया जाएगा तो जिला खनिज विभाग का घेराव भी किया जा सकता है।अब शासन प्रशासन इस सम्बन्ध में कब संज्ञान लेगी ये जांच होने में सामने आईगी। ज्ञापन सौंपने वाले में दिलेश्वर विश्वकर्मा शिवसेना जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामावतार कश्यप जिला महासचिव संतोष सारथी जिला उपाध्यक्ष गीतेश यादव पामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गोपी यादव पामगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष अरमान शर्मा जांजगीर नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।

img 20260412 0917378160610842105463517 Console Corptech
img 20260412 0916068833252074499234094 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button