आबकारी विभाग सक्ती की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती
कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 30/04/26 को आबकारी विभाग सक्ती की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त डभरा में ग्राम तेंदूमुड़ी थाना डभरा में एक छद्म क्रेता से मदिरा खरीदी की पुष्टि होने पर मोहन लाल चंद्रा पिता लक्ष्मण चंद्रा उम्र 42 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से एक प्लास्टिक बाल्टी में भरी 06 लीटर महुआ शराब व 17 नग प्लास्टिक शीशी में में भरी 3.06 ली देशी प्लेन मदिरा कुल मात्रा 9.06 लीटर मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।इसी तरह ग्राम फरसवानी थाना डभरा में ताम्रध्वज बंजारे पिता उदित राम उम्र 37 वर्ष के रहवासी मकान से एक प्लास्टिक की बाल्टी में भरा कुल मात्रा 10 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी मंडल डभरा प्रभारी आशीष उप्पल ,वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान की टीम में आब मु आर पैतृश मिंज, रघुनाथ पैकरा, आब आर संजीव भगत ,आबकारी स्टाफ कमलेश यादव , परस राम कहरा, बसंती चौधरी, भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।




