सक्ती-

एक सितंबर से सदस्यता अभियान हेतु सक्ती भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

सक्ती= जिला भाजपा सक्ती द्वारा जिला कार्यालय सक्ती में  जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता एवम  प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी के आतिथ्य एवम, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भूषण  चंद्रा सहित उपस्थित  जिला के उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर पीतांबर पटेल ,महामंत्री टिकेश्वर गबेल घनश्याम साहू की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है, सक्ती जिला भाजपा ने भी सदस्यता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया ऑनलाइन सदस्यता के संबंध में जिला स्तर पर अभियान से जुड़े पदाधिकारी  एवम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया उक्त कार्यशाला  को जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा अतिथि वक्ता श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने संबोधित किया अतिथि वक्ताओं ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला एवम सभी को  ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने कहा जिसमें विधायक जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्यों पार्षदों को ज्यादा से ज्यादा लोगो के घरो तक जाकर  भाजपा   सदस्यता दिलाने में सहयोग कर लोगो को भाजपा प्रवेश कराने की बात कही साथ ही जिले के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर भाजपा सदस्यता  अभियान चलाया जाना है जिस पर  लोगो को प्राथमिक सदस्यता  दिलाने हेतु माध्यम जैसे अपने मोबाइल से मिस काल से लिंक के द्वारा बार स्कैनर तथा हार्ड कॉपी आदि माध्यमो से सदस्य बनाए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया  इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सक्ती चंद्रपुर जैजैपुर बाराद्वार अड़भार डभरा के भाजपा पार्षदगण प्रकोष्ठ के  संयोजक/सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, एवम सदस्यता अभियान की टीम जिला मीडिया के प्रभारी आई टी सेल  जिला प्रभारी जिला सोशल मीडिया के  प्रभारी सहित भाजपा के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button