जांजगीर चाम्पा

सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है- अमर सुल्तानिया

भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने अपने वजन के बराबर फल सब्जी का गौशाला में दान कर पेश की मिसाल

जांजगीर-चांपा
नैला-जांजगीर // भीषण गर्मी के इस दौर में जहां जनजीवन प्रभावित है, वहीं मारवाड़ी युवा मंच शाखा नैला जांजगीर द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल करते हुए गौसेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मंच के सभी सदस्यों ने नैला गौशाला पहुंचकर अपने-अपने वजन के बराबर फल, सब्जियां, चना और गुड़ का दान किया, जिससे गौवंश को पोषण मिल सके।इस सेवा कार्य में सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने सदस्यों का मनोबल बढ़ाया जिन्होंने इस पहल को संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है। जब युवा अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर समाज और जीवों के प्रति दायित्व निभाते हैं, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण संभव होता है। गौसेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, और ऐसे प्रयास समाज में करुणा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आकाश सिंघानिया, सचिव अनुभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, चेतन शर्मा सहित सदस्य तुषार गोयल, आदित्य भोपालपुरिया, यश अग्रवाल, केशव सोनी, रमेश शर्मा, रक्षित अग्रवाल और पार्थ अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।यह पहल न केवल सेवा का उदाहरण है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी प्रेरित करने वाला रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button