जांजगीर चाम्पा

NEET पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

दोषियों पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

img 20260515 wa05451923003307573272847 Console Corptech



जांजगीर-चांपा

जिले में युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में कचहरी चौक जांजगीर पर आयोजित इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने NEET परीक्षा में कथित धांधली को देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफे की मांग उठाई।जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। पुतला दहन के समय आग बुझाने के लिए फायर ड्राई केमिकल पाउडर के उपयोग से कुछ प्रदर्शनकारियों की आंखों में जलन की शिकायत सामने आई, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा,भगवान दास गढ़ेवाल, रमेश पैगवार,अजीत सिंह राणा,रफीक सिद्धिकी, रामबिलास राठौर,सुनील साधवानी, लोकेश राठौर, कमल कका,भुनेश्वर केशरवानी,लाला जायसवाल, गोपाल गुलशन सोनी,पवन साहू, भास्कर गढ़ेवाल, सानिया जांगड़े, अतीक कुरैशी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, उपाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप,भोलू मितेश यादव,प्रतीक सिंह,आकाश तिवारी,सौरभ सिंह,देवराज सिंह चंदेल,आकाश सिंह, संस्कार राठौर,शुभांकर सिंह,सूर्यकान्त यादव,अंशु रजक, प्रदीप हंशराज,पवन आर्य,नितेश केशरवानी,ओमप्रकाश साहू, जय सेवायक,भावेश पाल, सागर पटेल, लाला चौहान, डब्बू, राजू साहू,राकेश चंद्रा, नवीन खण्डेरकर,नागेश साहू,अखिलेश यादव,नरेंद्र सिंह जब्बल, दुस्यंत यादव, अविनाश राठौर, कुलदीप सिंह, दीपक श्रीवास,वैभव सिंह, प्रदीप खरसन, सन्नी साहू, सौमित्र सिंह, राकेश सिंह,बली कश्यप, सुरेश यादव, प्रीतम कौशिक, प्रशांत सिंह, राजू लसार, रामायण खरे,पवन देवांगन, राजेश कुमार सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button