नगर पालिका अकलतरा से सेवानिवृत हुए शिवकुमार साहू

जांजगीर-चांपा
अकलतरा// नगर पालिका परिषद अकलतरा में 38 वर्षों के सेवाकाल पूरा कर शिवकुमार साहू नगरपलिका से सेवानिवृत हुए, इस अवसर पर 1 जून को परिषद में विदाई समारोह का आयोजन हुआ, अध्यक्ष दीप्ति सारथी ने कहा कि शिवकुमार साहू ने लिपिक के रूप में सेवाकाल में परिषद के अनेक विभागों में कार्य किया, उनका कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है, सीएमओ संजय सिंह ने कहा कि शिवकुमार साहू ने ईमानदारी पूर्वक और निष्ठा से सौंपे गए कार्यों को पूरा किया है, संस्था के प्रति वे पूर्णतः समर्पित रहे, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ द्वारा शिवकुमार साहू का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी, उपाध्यक्ष दिवाकर राणा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, रोहित सारथी, पार्षद मुरलीधर मिश्रा, सुरेश मिर्चन्य, पिंटू बरेठ, कमलेश वैष्णव और स्टाफ के कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।



