रूस से एमबीबीएस पढ़ाई कर स्वदेश लौटीं डॉ. जया मानसर

जांजगीर-चांपा
अकलतरा // ग्राम परसदा (तिलई) निवासी डॉ. जया मानसर ने रूस की परम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर स्वदेश लौटकर अपने परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।डॉ. जया मानसर, श्री राजेंद्र कुमार मानसर एवं श्रीमती सरिता मानसर (शिक्षिका) की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से चिकित्सा शिक्षा पूरी कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी बड़ी बहन डॉ. ज्योति मानसर ने भी वर्ष 2025 में रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण की थी। वहीं उनके छोटे भाई गीतेश कुमार मानसर वर्तमान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।डॉ. जया बचपन से ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे ग्राम परसदा (तिलई) सहित अकलतरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।स्वदेश आगमन पर डॉ. जया मानसर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री जीवन लाल यादव, साकेत पाण्डेय, गीता कौशिक, दुलार सिंह ठाकुर, राजेंद्र कुमार मानसर, गीतेश कुमार मानसर, डॉ. ज्योति मानसर एवं हेम सिंह राज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।डॉ. जया मानसर की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।




