नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने किया पदभार ग्रहण

विकास खंड की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
कर्मचारियों ने दी बधाइयां एवं शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा // विकासखंड बम्हनीडीह के नवपदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया।निर्वतमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा।इस अवसर पर विकासखंड बम्हनीडीह के कर्मचारी एवं शिक्षकों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व बसंत चतुर्वेदी ने अपने माता-पिता व कुल देवी-देवता का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त की।कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ बीईओ ने विकासखंड के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया साथ ही अन्य शाखाओं का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने एवं दायित्वों का निष्ठा,समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





