आत्मा योजनांतर्गत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा
जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों व शासकीय योजनाओं तथा कृषि समवर्गीय विभागी से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.08.2026 को कलेक्टर कार्यालय सभागार में आत्मा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कृषि विभाग एवं समवर्गीय विभाग में संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। कृषकों को फसल विविधीकरण के सम्बंध में जागरूक किया गया। उप संचालक कृषि श्री राकेश कुमार शर्मा ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी का प्रयोग, पी.एम.किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी.एम.आशा योजना अंतर्गत फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीक व कृषि विभाग के विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक बताया। कृषि विज्ञान के प्रमुख डाॅ. खेमादास महंत ने किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने और फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उद्यान विभाग के सहायक संचालक उद्यान श्रीमति रंजना माखीजा के द्वारा पाॅम आयल की खेती एवं उद्यानिकी फसलों की खेती के सम्बंध में कृषको को मागदर्शन प्रदान किया गया। कृषक परिचर्चा में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री राकेश कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डाॅ. खेमादास महंत, उद्यान विभाग से सहायक संचालक उद्यान श्रीमति रंजना माखीजा, विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीगण, प्रगतिशील कृषक श्री संदीप तिवारी, श्री दुर्गाचरण पटेल, एवं भारी संख्या में जिले के कृषक बंधु शामिल हु
ए।
ए।



