जांजगीर चाम्पा

आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस द्वारा निकाला गया जिले में फ्लैग मार्च

जांजगीर-चांपा  //  चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने जिले में फ्लैग मार्च निकला गया।जांजगीर चांपा पुलिस ने फ्लैग मार्च कर यह साफ संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। फ्लैग मार्च की शुरुआत दिनांक 08.02.2025 को जिले के थाना पामगढ़, राहौद, शिवरीनारायण एवं थाना नवागढ़ तक होते हुए कड़ा पहरा देते हुए फ्लैग मार्च किया। इसी प्रकार दिनांक 09.02.25 को थाना चांपा शहर से फ्लैग मार्च करते हुए जांजगीर, अकलतरा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी से पूरा शहर सख्त कानून व्यवस्था के संदेश से गूंज उठा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* ने फ्लैग मार्च से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। फ्लैग मार्च का मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जांजगीर के नेतृत्व में DSP  श्रीमती कविता ठाकुर, DSP  विजय पैकरा, SDOP चांपा यदुमणि सिदार, SDOP जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, DSP  अनिल कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक डॉ. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. मणिकांत पांडेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

img 20250209 2001336562435945925848655 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button