जांजगीर चाम्पा

सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

img 20251018 wa06378719324633083288835 Console Corptech

जांजगीर-चांपा // सभी देशवासियों को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए डां उमेश कुमार दुबे जिला मीडिया प्रभारी समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा ने कहा कि पंचदिवसीय त्योहार दीवाली जिसका आरंभ धनतेरस से होता है।वहीं भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।इस दिन भगवान धन्वंतरि,माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है।धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है।इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।मान्यता है कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के वक्त धन्वंतरिजी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।इसी के चलते इस तारीख को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। और यही वजह है कि इस तिथि पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,भगवान धन्वंतरि विष्णुजी के अंशावतार हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान,विष्णुजी, माता लक्ष्मी,कुबेर देवता और यमराज की पूजा करने का महत्व होता है।धनतेरस के दिन बर्तन,चांदी,सोना,झाड़ू आदि खरीदना बेहद शुभ माना गया है।धनत्रयोदशी दीपावली पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button