चांपा एस डी ओ पी कार्यालय में सराफा ब्यापारियो की आवश्यक बैठक , सुरक्षा संबंधी दिए गए दिशा निर्देश

जांजगीर-चांपा // चांपा एस डी ओ पी कार्यालय में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सराफा व्यापारियो की आवश्यक बैठक आहूत की गई यह बैठक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए किया गया। परिपालन में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के द्वारा दिनांक 26.02.26 को जिले के सराफा ब्यापारियो का एसडीओपी कार्यालय चांपा में मीटिंग लिया गया एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया है इस बैठक में सराफा ब्यापारियो को बताया गया है कि वे अपने अपने ज्वेलर्स दुकानों में cctv कैमरा लगाने जैसे पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, लाकर को मजबूत रखने एवं अच्छी तरह से रखने, मजबूत शटर (दरवाजा), सायरन की व्यवस्था रखने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही संदिग्ध व्यक्ति पर सतत् निगरानी रखने, और यदि संदिग्ध लगता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई उसी प्रकार बाजार में दुकान लगाने के लिए अकेला न जावे एवं आते जाते समय कही पर न रुकें, ऐसे आवश्यक सावधानी बरतने के संबंध में सराफा व्यवसाईयो को दिशा निर्देश दिया गया है।




