बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने द्वितीय चरण में 31 शिक्षकों के समक्ष सेवा पुस्तिका में किए प्रमाणित हस्ताक्षर

जांजगीर-चांपा
मोर सेवा पुस्तिका – मोर अधिकार – मोर जिम्मेदारी अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 8 अगस्त 2026 को संकुल सेमरिया, संकुल कपिस्दा, संकुल पोंडीशंकर के 31 शिक्षकों का विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी ने शिक्षकों की उपस्थिति में उनकी सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कर हस्ताक्षर किया। इस दौरान बीईओ ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा, यदि किसी सेवा पुस्तिका में हस्ताक्षर छूट गया हो, तो स्वयं चेक करके अवश्य बताएं ताकि आपके समाने हस्ताक्षर किया जाएगा।
इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को भविष्य में पेंशन, ग्रेच्युटी और बीमा से जुड़ी किसी भी प्रशासनिक समस्या या अड़चन का सामना न करना पड़े।
द्वितीय चरण में संकुल सेमरिया, संकुल कपिस्दा, संकुल पोंडीशंकर
दिनांक 8 अगस्त 2026
31 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में परिवार सूची, नॉमिनी फॉर्म D, फैमिली पेंशन, समूह बीमा फॉर्म 8, जीपीएफ तथा ग्रेच्युटी नॉमिनेशन जैसे महत्वपूर्ण प्रपत्रों का सत्यापन कर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों का बिस्किट खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
लाभान्वित शिक्षक
1. *कौशल्या खाण्डे* – शिक्षक (पू.मा.शा.नकटीडीह)
2. *सरिता चौहान* – प्रधान पाठक (प्रा.शा.धनुहारपारा सोनाईडीह)
3. *सरोजनी बंजारे* – सशि (प्रा.शा.कपिसदा)
4. *एकादशिया मांझी* – प्रधान पाठक (प्रा.शा.सेमरिया)
5. *रेवती रमण दुबे*- शिक्षक (पू.मा.शा.कनकपुर)
6. *रामायण बाई बिंझवार*- सशि (प्रा.शा.सोनाईडीह)
7. *धनंजय कुर्रे*- प्रधान पाठक (प्रा.शा.चारापारा)
8. *दुकालू राम बंजारे* – प्रधान पाठक (प्रा.शा.कपिसदा)
9. *खिलेश कटकवार* – सशि (प्रा.शा.आनंद न पोडीशंकर)
10. *रामसाय देवांगन* – शिक्षक (पू.मा.शा.नकटीडीह)
11. *मनीराम कुम्हार* – शिक्षक (पू.मा.शा.बंसुला)
12. *पुष्पलता पलांगे*- सशि (प्रा.शा.परसापाली)
13. *कौशल प्रसाद यादव*- सशि (प्रा.शा.परसापाली)
14. *चन्द्रजीत पीटर* – प्रधान पाठक (पू.मा.शा.नकटीडीह)
15. *पूनम गुप्ता*- प्रधान पाठक (पू.मा.शा.पोडीशंकर)
16. *नरेन्द्र कुमार साहू* – शिक्षक (पू.मा.शा.सोनाईडीह)
17. *पूर्णेन्द्र कुमार यादव* – शिक्षक (प्रा.शा.बंसुला)
18. *हरिशंकर देवांगन* – शिक्षक (पू.मा.शा.कपिसदा)
19. *भूपेन्द्र सिंह राज*- सशि (प्रा.शा.परसापाली)
20. *शिवनारायण जायसवाल* – शिक्षक (पू.मा.शा.सोनाईडीह)
21. *दीपक लाल जांगड़े*- शिक्षक (पू.मा.शा.नकटीडीह)
22. *ओमप्रकाश केसरवानी** – सशि (प्रा.शा.रीवाडीह)
23. *भगत सिंह कंवर* – सशि (प्रा.शा.भाटापारा पोडी)
24. *पावित्री कंवर* – प्रधान पाठक (प्रा.शा.चारापारा)
25. *राजू सतनामी* – शिक्षक (पू.मा.शा.नकटीडीह)
26. *भुवन लाल कश्यप* – प्रधान पाठक (प्रा.शा.चोरहादेवरी)
27. *सीताराम दुबे* – शिक्षक (प्रा.शा.नकटीडीह)
28. *भूषण लाल देवांगन* – शिक्षक (पू.मा.शा.पोडीशंकर)
29. *उदिता सिंह सिसोदिया* – प्रधान पाठक (प्रा.शा.पोडीशंकर)
30. *जगेन्द्र वस्त्रकार*- प्रधान पाठक (प्रा.शा.रीवाडीह)
31. *सरोज कुमार बंजारे* – सशि (प्रा.शा.रीवाडीह) सहित अन्य शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण की गईं।
सेवा पुस्तिका सत्यापन कार्य में बीआरसी श्री हिरेंद्र बेहार, लिपिक द्वारिका प्रसाद राठौर, संकुल समन्वयक गोपाल जायसवाल, विश्वनाथ कश्यप, सुरेश देवांगन, भूषण देवांगन, सहित बीईओ कार्यालय स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।




