जांजगीर चाम्पा

ब्रेकिंग न्यूज,
चांपा रेल्वे ओव्हर ब्रीज के नीचे 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिला से बड़ी खबर इस वक्त की चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है, जप्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹3,43,700/ बताई जा रही है। दरअसल थाना चांपा पुलिस  को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में समक्ष गवाहों की उपस्थिति में NDPS act के तहत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जाकर दोनों के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/26 पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक गौरीशंकर राय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button