“”बिग ब्रेकिंग “”
गाड़ी खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी फरार चल रहे आरोपी को दुर्ग से पकड़ा गया

जांजगीर-चांपा// गाड़ी खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रूपये का धोखाधड़ी किया था। आरोपी को जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम के द्वारा दुर्ग से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम वसीम खान पिता मोहम्मद कासिम खान उम्र 43 वर्ष पता – रूमी बाबा मजार के सामने केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 41 दुर्ग जिला दुर्ग का बताया जा रहा है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मार्च 2023 में प्रार्थी सुखी राम साहू निवासी केरा रोड भाठापारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है जिसे स्वयं के उपयोग हेतु एक सेकंड हैंड चार पहिया वाहन की आवश्यकता होने पर उसने एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया जो अपने आप को वसीम खान नाम बताया तथा दुर्ग में रहना बताया प्रार्थी के द्वारा एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने की बात करने पर आरोपी ने अपने एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2022 मॉडल जिसका नंबर सीजी 12BG 3469 का फोटो सेंड किया और उसकी कीमत 5,20,000 रुपये बताया और बयाना देने बोला तब प्रार्थी उसके मोबाइल नंबर में अलग – अलग किस्तों में कुल 130000 रुपए जमा किया पैसा मिलने के बाद आरोपी वसीम खान द्वारा प्रार्थी का फोन उठाना बंद कर दिया गया और न ही वाहन को बिक्री हेतु संपर्क किया प्रार्थी के द्वारा बार-बार संपर्क करने पर आरोपी ने गाड़ी का फोटो दिखाकर कल 130000 रुपए की रकम लेकर धोखाधड़ी किया और वाहन बिक्री नहीं किया की रिपोर्ट पर मोबाइल धारक के विरुद्ध 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश हेतु पूर्व में पुलिस टीम ने दुर्ग में दबिश दिया था परंतु आरोपी लगातार फरार था उक्त आरोपी को सायबर तकनीकी के माध्यम से दुर्ग मिलने पर सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे को बताया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना जांजगीर एवं साइबर थाना से एक संयुक्त टीम बनाया गया।आरोपी के धरपकड़ हेतु तत्काल दुर्ग की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को सायबर तकनीकी के आधार पर दुर्ग से पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ कार बिक्री करने के नाम पर कुल 130000 रुपए अपने खाते में ऑनलाइन लेकर धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडेय,सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , साइबर थाना से आरक्षक रोहित कहरा,शाहबाज खान का विशेष योगदान रहा।



