जांजगीर चाम्पा

तेज रफ़्तार का कहर: भीषण सड़क हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी, अफरातफरी मच गई — दर्जनों घायल होने की खबर

img 20251128 wa06932321892573665347709 Console Corptech

जांजगीर-चांपा // मुलमुला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है ब्यासनगर के पास यात्रियों से भरी एक बस और तेज रफ़्तार कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क पर घिसटती हुई पलट गई और दुर्घटना के बाद बस में बैठे यात्री बचाव के लिए चिल्लाने लगे। सुचना है कि मौके पर  बस के भीतर से “बचाओ-बचाओ” की आवाजें लगातार आ रही थीं और दृश्य भयावह था।सुत्रो के अनुसार स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई हादसे की जानकारी मिलते ही पामगढ़ के SDM, तहसीलदार, और मुलमुला पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची

बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया।घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया।गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जांजगीर चांपा जिला अस्पताल रेफर किया गया।SDM ने बताया कि बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, इसलिए घायलों की संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका है। सड़क पर लंबा जाम, कई किलोमीटर तक रुका रहा यातायात दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सड़क पर ट्रकों, बाइकों और कारों का जाम कई किलोमीटर तक फैल गया था। पुलिस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को नियंत्रित किया।

जाँच में जुटी पुलिस —

वजह बन रहा तेज रफ़्तार व लापरवाही

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ़्तार और वाहन नियंत्रण खोना दिखाई दे रहा है।कार चालक और बस चालक दोनों से पूछताछ की जा रही है।बस की हालत देखकर टक्कर की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

घटना से इलाके में दहशत — लोग सहमे हादसे के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों की तलाश कर रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में लगाए गए ओवरस्पीड वाहनों पर तुरंत कड़ा एक्शन लिया जाए, क्योंकि यह क्षेत्र दुर्घटना ज़ोन बनता जा रहा है।

img 20251128 wa0691615352122692325872 Console Corptech
img 20251128 wa0692312325549718365738 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button