पी एस एस अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलो के उपार्जन हेतु केन्द्रीय एजेंसी नेफेड के माध्यम से छः समितियां अधिसूचित

सक्ती // प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों के उपार्जन हेतु सक्ती जिलें में केन्द्रीय एजेंसी नेफेड के माध्यम से छ समितियों को अधिसूचित किया गया है। जिसमें रगजा, मालखरौदा, बेल्हाडीह, पिहरिद, जैजैपुर, एवं कोटमी को शामिल किया गया है। इन समितियों के आस-पास के कृषक दलहन/तिलहन फसलों के उपज को समर्थन मूल्य पर बिक्री कर सकते है। मूंगफली, उडद और मूंग फसल हेतु उपार्जन अवधि 25 दिसंबर से 24 अप्रैल 2026 तक अधिसूचित किया गया है। योजनान्तर्गत कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया जाना है दलहन/तिलहन फसलों के उपार्जन हेतु कृषकों का एकीकृत पोर्टल में पंजीयन होना अनिवार्य है, साथ ही ‘दलहन-तिलहन फसलों का रकबा पोर्टल में इन्द्राज होना चाहिए। जिन कृषकों के रकबे में गिरदावरी में दलहन/तिलहन फसल का प्रविष्टि हुई है उन्ही कृषकों से खरीदी की जायेगी। पंजीयन दिनांक 01.12.2025 से 28.02.2026 तक किए जाने का प्रावधान है।
पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड।
2. ऋण पुस्तिका की फोटोकापी।
3. बी 1 खसरा, फसल विवरण।
4. बैंक पासबुक की फोटोकापी।
5. एग्रीस्टैक पंजीयन।
खरीफ विपणन वर्ष – 2025-26
अधिसूचित फसल का नाम- 1/ मूंग अधिकतम सीमा ( 3 क्वि. प्रति एकड.) समर्थन मूल्य – 8768.00
2/ उड़द ( अधिकतम सीमा 3 क्विंटल प्रति एकड़, समर्थन मूल्य – 7800.00, 3/ मूंगफली ( अधिकतम सीमा 7 क्विटल प्रति एकड़, समर्थन मूल्य – 7263.00
रवी विपणन वर्ष 2026-27
अधिसूचित फसल का नाम- 1/ चना
अधिकतम सीमा ( 6 क्वि. प्रति एकड.)समर्थन मूल्य- 5875.00 , 2,/ सरसों अधिकतम सीमा (5 क्विंटल प्रति एकड़) समर्थन मूल्य – 6200.00 ,3/ ,मसूर ( 2 क्विंटल प्रति एकड़) समर्थन मूल्य – 7000.00 अतः दलहन / तिलहन उत्पादक कृषक बंधु योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें। सहकारी समिति में जाकर पंजीयन कार्य समय पर करा लें। योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकरी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकरी से संपर्क कर सकते है।




