जांजगीर चाम्पा

उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

चांपा //  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  द्वारा आयोजित  हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का सोमवार को बम्हनीडीह ब्लॉक में गठित उड़नदस्ता दल ने अनेक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया ।  दसवीं के संस्कृत पर्चे की परीक्षा थी। बीईओ बम्हनीडीह की उड़नदस्ता दल के सदस्य ममता जायसवाल , मंजूलता साहू , एवं राजेश बरेठ ने  पंडित देवीधर दीवान उच्चतर माध्यमिक शाला अफरीद ,  हाईस्कूल भवरेली एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बम्हनीडीह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई ।।निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षार्थी द्वारा  अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया। दसवीं के संस्कृत पर्चे में बम्हनीडीह ब्लॉक के 66  परीक्षार्थी अनुपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button