एक राय होकर घर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई

मामले में 04 आरोपी सहित 01 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल
आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
नाम आरोपी
01. शैलेंद्र साहू उम्र 36 साल निवासी व्यासनगर थाना पामगढ
02. राजकुमार धीवर उम्र 26 साल निवासी व्यासनगर वार्ड कमांक 12
03. अमन सारथी उर्फ गब्बर उम्र 18 साल निवासी मुलमुला भैना मुहल्ला थाना मुलमुला
04. अंशु पटेल उम्र 18 साल निवासी व्यासनगर वार्ड क्रमांक 16 साल थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिलेश्वरी यादव. द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 23.03.2026 को सुबह 10:00 बजे सपरिवार घर में थे तभी घर के सामने बाहर में लड़ाई झगडा की आवाज आया और अश्लील गाली गलौच कर रहे थे, तब प्रार्थिया गेट के पास जाकर देखी तो इनके गांव के शैलेन्द्र साहू, राजकुमार धीवर, अंशु पटेल एवं उनके अन्य साथीगण थे तभी इनके जेठ गुलशन श्रीवास छत के उपर से गाली गलौच करने से मना किया तभी वे सभी एक राय होकर गाली गलौच कर रहे थे तभी छत से नीचे उतर और बाहर आ आज तुझे बताते है कहकर धमकी देने लगे तभी इनके जेठ एवं इनके पति घर के गेट से बाहर निकले तब वे लोग मना करने वाले तुम कौन होते हो हम लोग किसी को भी गाली गलौच करे कुछ भी कहकर गाली गलौच देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिसे डरकर इनके जेठ गुलशन एवं इनके पति हिमांशु श्रीवास घर अंदर आ गये वे लोग गाली गलौच करते चले गये कुछ देर बाद पुनः सभी एक राय होकर बेल्ट, ईट, डण्डा लेकर तैयारी के साथ घर के पास आकर दरवाजा को धक्का देते हुये घर अंदर घुसकर पति हिमांशु श्रीवास, जेठ गुलशन श्रीवास को बाहर निकलो कहकर गाली गलौच कर मारपीट किये, तथा घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिये जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 130/2026 धारा 296,351(2),115(2), 191(3),333,324(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि सरोज पाटले प्रआर अशोक यादव आरक्षक राघवेंद्र , भुवनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।



