जांजगीर चाम्पा

मारपीट मामले मे FIR नहीं करना दोनों पक्षों में दबाव बनाकर समझौता कराना उपनिरक्षक कृष्ण कुमार साहू को पड़ा भारी मामले में एस पी ने उन्हें किया निलंबित

जांजगीर-चांपा // थाना अकलतरा में पदस्थ उप निरी. कृष्ण कुमार साहू निलंबित को मारपीट के मामले में FIR दर्ज नहीं करना दबाव बनाकर दोनों पक्षों को थाना में समझौता कराना आखिरकार उपनिरक्षक को भारी पड़ गया जांजगीर-चांपा जिला के एस पी विजय कुमार पाण्डेय ने उन्हें निलंबित कर दिया गया है दरअसल पुरा मामला दिनांक 27.03.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे आवेदक प्रकाश नोरंगे निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा द्वारा आरोपी विनोद एवं अन्य के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट करने थाना अकलतरा जाने पर थाने में उपस्थित उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा तत्काल विधि सम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर दबाव बनाकर दोनों पक्षों का थाना में समझौता करा देना इस प्रकार उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा नियमानुसार विधि सम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर लापरवाही प्रदर्शित करने के मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने तत्काल उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। मामले की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंपा गया है।

img 20260330 1930064430689720035553464 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button