संतुलित उर्वरकों का उपयोग करे किसान भाई

जांजगीर-चांपा // आगामी खरीफ में कृषि विभाग के द्वारा जिले के सभी उर्वरक संग्रहण केन्द्रों एवं सेवा सहकारी समितियों में फ्लैक्स एवं कृषि विभाग के मैदानी अमलों के माध्यम से किसान भाईयों से उर्वरकों के संतुलित उपयोग करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खरीफ में मुख्यतः यूरिया, डीएपी डीएपी एवं पोटाश का उपयोग किसानों द्वारा किया जाता है। खरीफ की फसलों में भूमि की उर्वरकता शक्ति बनाए रखने, फसल उत्पादन को बढ़ाने एवं खेती की लागत को कम करने हेतु संतुलित उर्वरकों का उपयोग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके अंतर्गत विभिन्न खरीफ की फसलों हेतु डीएपी उर्वरक के अन्य विकल्प एवं रसायनिक खाद समूहों को विभिन्न विकल्पों के रूप में उपयोग किए जाने हेतु किसानों को सलाह दी जा रही है। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा द्वारा किसान भाईयों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी है।




