जांजगीर चाम्पा

“सवारी की होड़ में जाम बना चांपा स्टेशन — रेलवे परिसर में गाड़ियों का कब्जा, यात्री बेहाल”

जांजगीर-चांपा
चांपा रेलवे स्टेशन परिसर में इन दिनों सवारी बैठाने की होड़ के कारण भारी अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। स्टेशन के बाहर ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों की लंबी कतारें लगने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ट्रेन के पहुंचते ही वाहन चालक स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचकर सवारी लेने लगते हैं। इससे सड़क पूरी तरह संकरी हो जाती है और यात्रियों को सामान लेकर भीड़ के बीच निकलना पड़ता है। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।हालांकि स्टेशन परिसर में ऑटो पार्किंग की व्यवस्था मौजूद है, लेकिन उसके बावजूद कई चालक नियमों की अनदेखी कर मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात नियंत्रण और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था, अलग सवारी प्वाइंट और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button