जांजगीर चाम्पा

कृषि विभाग की एक और बड़ी कारवाई, 1372 बोरी खाद जब्त

जांजगीर-चांपा
श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के निर्देश पर जिले में लगातार निजी कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण में अनियमितता पाये जाने पर कारवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.06.2026 को उप संचालक कृषि को मिली सूचना के आधार पर जिले के 02 उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ 1372 बोरी उर्वरक जब्ती की कारवाई की गई। जिसमें मेसर्स सुरेश कुमार अग्रवाल ग्राम पोड़ी विकासखण्ड नवागढ़ में 1000 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट, 272 बोरी एन.पी.के. और मेसर्स पटेल खाद भण्डार ग्राम तुस्मा में 100 बोरी यूरिया का विक्रेता द्वारा क्रय बिल प्रस्तुत नही किये जाने, स्टाक रजिस्टर संधारित न करने एवं पोस मशीन में दर्शित मात्रा का गोदाम में भण्डारित मात्रा से मिलान न होने पर उर्वरक विक्रेता के गोदाम में भण्डारित उर्वरक को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् जब्ती की कारवाई की गई। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को सुचारू रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार बड़ी कारवाई की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जावेगी।

img 20260605 wa06455186733591337485534 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button