जांजगीर चाम्पा

सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर ग्राम ससहा, विकासखण्ड पामगढ़ में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजना तहत् कृषकों को अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया।

जांजगीर-चांपा // दिनांक 21.05.2025 को छ.ग. शासन के सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का ग्राम ससहा, विकासखण्ड पामगढ़, जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में आयोजित हुआ। जिसमें छ.ग. शासन के वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अम्बेश जांगड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत, सहायक संचालक कृषि श्री आर. के. सोनवानी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री पंकज पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.बी. बघेल एवं अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान शिविर में कृषि विभाग द्वारा माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी के हाथों से किसान समृद्धि योजनान्तर्गत नलकूल खनन पर 5 कृषकों को अनुदान राशि का चेक वितरण एवं स्वायल हेल्थ कार्ड योजनान्तर्गत 8 कृ षकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया है। साथ ही विभागीय मांग एवं शिकायतों का निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button