रायपुर

बी.पी. मशीन कोरियर की आड़ में मादक पदार्थ कोकीन मंगाने वाला आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

कोरियर के माध्यम से अन्य राज्यों से हो रही थी कोकीन की सप्लाय
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।आरोपी द्वारा कोकीन को कोरियर से मंगाना है बताया गया।

img 20260320 wa06318257543854236898300 Console Corptech


कोरियर फर्म के विरूद्ध भी की जावेगी वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से कुल 4.55 ग्राम कोकीन कीमती लगभग 2,27,500/- रूपये किया गया है जप्त।

img 20260320 wa06326366818580339648335 Console Corptech


घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन तथा 01 नग एप्पल आईफोन भी किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है 20,27,500/- रूपये लगभग।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर प्रकरण में अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End  कार्यवाही।
आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 33/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर // अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force (A.N.T.F.) टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम को End to End  एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 19.03.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर 05 के पास 01 व्यक्ति चारपहिया वाहन में अपने पास मादक पदार्थ कोकीन रखा है तथा ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में श्री मारूती फर्म द्वारा कोरियर किया हुआ पैकेट बरामद हुआ, पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर कृष्ण गोपाल अग्रवाल गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पैकेट को चेक करने पर पैकेट बी.पी.मशीन का होना पाया गया एवं बी.पी. मशीन को चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ कोकीन रखा होना पाया गया।* जिस पर आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 4.55 ग्राम कोकीन कीमती लगभग 2,27,500/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन ग्रैण्ड विटारा क्र सीजी/04/एन एक्स/3300 तथा 01 नग आईफोन 16 जुमला कीमती लगभग 20,27,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 33/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है। साथ ही श्री मारूती कोरियर फर्म के ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।गिरफ्तार आरोपी – कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी विजय अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी हाउस नं 22 सेक्टर 01 गीतांजली नगर शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button