सक्ती-

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की आक्रोश रैली, अग्रसेन चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन

img 20260427 wa05148793590877852658162 kshititech

img 20260427 wa05172590360978564268824 kshititech

सक्ती
प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन एवं आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया एवं कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का सशक्त माध्यम है।वक्ताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध करना महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर सीधा आघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक कांग्रेस द्वारा इस विधेयक को लंबित रखा गया, जिससे देश की महिलाओं में आक्रोश है और इसका जवाब आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मिलेगा।इस दौरान वक्ताओं ने यह भी आरोप में कहा कि इंदिरा गांधी के वंशज आज नारी शक्ति के अधिकारों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करें, ताकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू कराया जा सके।जिला भाजपा पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल,जिला उपाध्यक्ष  पीताम्बर सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, सुश्री आशा साव, सुश्री सुशीला सिंहा, , महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, द्रौपदी कीर्तन चंद्रा सहित वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया मंच संचालन जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू द्वारा किया गया।महिला मोर्चा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई, जो नगर के अग्रसेन चौक पहुंची। वहां जिला एवं मंडल महिला मोर्चा  तथा  जिला एवं मंडल युवा मोर्चा द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला तथा “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। रैली के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता पटेल,रेखा जायसवाल ,महामंत्री शीला डनसेना,मनु राठौर ,उत्तम बाई नायक कविता पटेल  , भानु प्रिया,अमिता लहरें,शालीनी क्षत्रिय ,अनिता गोपाल ,मालती सोनी जिला वक्ता कीर्तन चंद्रा मंत्री अरुण शर्मा,प्रेम पटेल,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव,जिला युवा मोर्चा से लोकेश साहू,आलोक पटेल ,प्रकाश साहू,मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पहलवान दास महंत,गेंदराम मनहर,विक्रम प्रताप सिंह,रितेश,साहू,घन्नू डनसेना, रितेश साहू,लाखन नामदेव,अनुराग विश्वकर्मा,,राजकमल , परमेश्वर साहू,रामावतार साहू,विराट द्विवेदी,पिंटू सिंघल ,आदित्य अग्रवाल ,भुवन सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20260427 wa05152575703551680151365 kshititech
img 20260427 wa05166448149274672787371 kshititech
img 20260427 wa0513824131909286534206 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button