जांजगीर चाम्पा

वायरल ऑडियो मामले में कलेक्टर श्री महोबे ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

जांच प्रतिवेदन के आधार पर सचिव, जलसंसाधन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

जांजगीर-चांपा,
सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो मामले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत आगे की कार्रवाई की है।उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं विभाग में पदस्थ वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया गया था, जिसमें आपत्तिजनक भाषा के उपयोग की बात सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री महोबे ने अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। अपर कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु सचिव, जलसंसाधन विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button